कवक (फ़ंगस)
  
Translated

संज्ञा। सरल, छोटे जीवित सूक्ष्मजीव जिन्हें आम तौर पर नग्न आँखों द्वारा नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, अनेक कवक हरी-काली फफूँद बनाते हैं जिन्हें नग्न आँखों द्वारा देखा जा सकता है। एक कवक एक सजीव रूप है जो एक केन्द्रक वाली कोशिकाओं से बना होता है।

 

"कुकुरमुत्ते, हरी-काली-फफूँद, खमीर और सफ़ेद-पीली-फफूँद कवकों के उदाहरण हैं।"

 

"कवकों की कुछ प्रजातियाँ पशुओं, मानव और पौधों के लिए रोग-जनक हैं।"

 

सम्बन्धित शब्द

 

कवक (फ़ंगाई)

संज्ञा। कवक (फ़ंगस) का बहुवचन।

 

कवकजन्य

विशेषण। किसी कवक का या उसके के कारण हुआ।

 

Learning point

एण्टीबायोटिक्स कवकजन्य संक्रमण को कैसे प्रभावित करते हैं?

 

मानवों को प्रभावित करने वाले सबसे आम कवकजन्य संक्रमण पैरों की दाद (एथलीट्स फ़ुट), दाद (रिंगवॉर्म) और योनि का खमीर संक्रमण हैं। कवक एक प्रारम्भिक जीव है। कवक हवा में, मिट्टी में, पौधों पर और पानी में रहते हैं। कुछ कवक हवा में छोटे बीजाणुओं के माध्यम से प्रजनन करते हैं। आप बीजाणुओं को साँसे से अन्दर लें सकते हैं, या वे आपके शरीर पर उतर सकते हैं।

 

आपको गम्भीर कवकजन्य संक्रमण होने की सम्भावना अधिक है, यदि आपका प्रतिरक्षा तन्त्र कमज़ोर है (उदाहरण के लिए, एचआईवी संक्रमण) या यदि आप एण्टीबायोटिक्स को लेते हैं। एण्टीबायोटिक्स कवकों को नहीं मारते हैं - वे जीवाणुओं को मारते हैं। योनि में प्राकृतिक जीवाणु, उदाहरण के लिए, आपको हानि से बचाते हैं और इसे स्वस्थ रखने के लिए स्थानीय कवकों के साथ स्वयं को सन्तुलित करते हैं। जब एण्टीबायोटिक्स योनि में प्राकृतिक जीवाणुओं को मारते हैं, तो कवक (खमीर) फैल सकते हैं, जिसके कारण एक ऐसा संक्रमण होता है जिसे अक्सर 'थ्रश' के रूप में जाना जाता है।

 

योनि का खमीर संक्रमण एण्टीबायोटिक के उपयोग की एक आम जटिलता है। योनि का कोई खमीर संक्रमण, अन्य दशाओं, जैसे कि स्ट्रेप गले, का उपचार करने के लिए लिए गए एण्टीबायोटिक्स का सेवन करने के दौरान या उसके बाद विकसित हो सकता है। इसलिए, हमें एण्टीबायोटिक्स को केवल तब लेना चाहिए जब हमें उनकी आवश्यकता हो।

 

फेफड़े के कवकजन्य संक्रमण गम्भीर हो सकते हैं और इनके कारण अन्य रोगों, जैसे कि 'फ्लू या तपेदिक, के समान लक्षण हो सकते हैं। कवकजन्य संक्रमणों के लिए जल्दी परीक्षण करना एण्टीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग को कम करता है और लोगों को कवक-रोधी दवा के साथ उपचार को प्रारम्भ करने की अनुमति देता है।

 

कवकों के बारे में इस वीडियो को देखें:

 

कवक: मृत्यु वह बन जाती है – क्रैशकोर्स जीव-विज्ञान #39

 

References

1   CDC. (2017). Fungal Infections - Protect Your Health | Features | CDC. Retrieved from https://www.cdc.gov/features/fungalinfections/index.html

 

Related words.
Word of the month
New word
Download

Download entire AMR dictionary here